लालपुर-किच्छा में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, मिठाई दुकानों से लिए 4 नमूने
रुद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी, ऊधम सिंह नगर श्री नितिन भदौरिया द्वारा निर्गत दिशा निर्देशों के क्रम में आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु व खाद्य पदार्थों में मिलावट की प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त, (खाद्य संरक्षा) ललित मोहन पाण्डे, ऊधम सिंह नगर के नेतृत्व में लालपुर, किच्छा क्षेत्र में अभियान चलाकर राहुल गुम्बर, मैसर्स गट्टूमल स्वीट्स से 01 नमूना बर्फी का 01 नमूना गुलाब जामुन का लिया गया। तथा दुकान एवं निर्माणशाला में सुधार हेतु नोटिस जारी किया गया। इसके अतिरिक्त यशदीप सिंह, मैसर्स कमल स्वीट्स, लालपुर किच्छा से 01 नमूना छेना मिठाई, 01 नमूना पेड़े का लिया गया साथ ही दुकान एवं निर्माणशाला में सुधार हेतु नोटिस जारी किया गया। इस प्रकार प्रवर्तन टीम द्वारा कुल 04 नमूने लिये जिनको परीक्षण हेतु राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला, रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में भेजा जायेगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर तथा नमूने मानकों के अनुरूप् सही न पाये जाने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी । निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने तथा दिये गये। निर्देशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। सभी प्रतिष्ठानों के स्वामी/विक्रेताओं को संदिग्ध खाद्य पदार्थों को विक्रय नहीं करने के निर्देशों दिये गये। सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि यदि किसी भी खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा एफ०एस०एस०ए० एक्ट 2006 के मानकों के अनुरूप नहीं पाये जाने वाले खाद्य एवं पेय पदार्थों का विक्रय/संग्रहण/निर्माण किया जाता है एवं बिना पंजीकरण/लाईसेंस के खाद्य कारोबार किया जाता है तो उसके विरूद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जायेगी, साथ ही सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया गया कि खाद्य पदार्थ के क्रय बिलों पर एफएसएसएआई लाईसेंस नंबर अंकित होना चाहिए। बाह्य प्रदेशों से केवल पंजीकृत/लाईसेंसधारी खाद्य कारोबारकर्ता से ही पदार्थो को क्रय करने के निर्देश दिये, एवं खाद्य पदार्थो के क्रय विक्रय करने का दैनिक रिकार्ड रखने के लिए कहा गया। साथ ही आम जनमानस से भी अपील की गयी गई कि खाद्य एवं पेय पदार्थो को खरीदते समय निर्माण तिथि/उपभोग की तिथि व खाद्य कारोबारकर्ता का खाद्य लाईसेंस एवं पंजीकरण अवश्य देख लें तथा निम्न गुणवत्ता, अस्वछकर एवं अस्वस्थ्यकर खाद्य सामग्री विक्रय किये जाने पर टोल फ्री नंबर 18001804246 पर शिकायत कर सकते है। अभियान दल में सहायक आयुक्त (खाद्य संरक्षा), ललित मोहन पाण्डे, उधम सिंह नगर, श्रीमती आशा आर्या, वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी, रुद्रपुर आदि सम्मिलित रहे।




