गदरपुर पुलिस ने 40 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार -ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई, तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी बरामद
(पुलिस एंड मीडिया, गदरपुर)
गदरपुर। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत गदरपुर कोतवाली पुलिस ने गूलरभोज क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल (यूके06बीएच7024) भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान मुखत्यार सिंह (51 वर्ष), निवासी कुईखेड़ी, गदरपुर तथा सूरज सिंह (19 वर्ष), निवासी पिक्चर हॉल कॉलोनी, गदरपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से सफेद प्लास्टिक के कट्टे में रखे छोटे-बड़े 131 पाउच में करीब 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इस मामले में कोतवाली गदरपुर में एफआईआर संख्या 328/2026, धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में शामिल रहे उपनिरीक्षक मेघा शर्मा, प्रभारी चैकी गूलरभोज, कांस्टेबल शान्त लाल, लक्ष्मण कुमार और रघुवर सिंह रावत। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान जारी है।




