रुद्रपुर ओमेक्स रिवेरा के विला में जुआ खेलते छह पकड़े, 3.88 लाख रुपये और पोकर सेट बरामद
पांच मंदिर से पवित्र कार्तिक मास पर प्रभातफेरी निकाली गयी -मंदिर में शास्त्री पुष्पेन्द्र द्वारा कार्तिक मास की कथा का सुन्दर प्रवचन किया गया
प्रभातफेरी की वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर। पवित्र कार्तिक माह के प्रारम्भ होने पर पांच मंदिर में प्रभातफेरी निकाली गयी। सुबह करीब 4 बजे मंदिर गेट पर प्रभातफेरी निकलने से पूर्व गणेश वंदना की गयी। इसके उपरान्त कमेटी अध्यक्ष महेश बब्बर द्वारा सनातन ध्वज के साथ प्रभातफेरी को रवाना किया गया जो नगर के मुख्यबाजार की प्रक्रिमा करते हुए दुर्गा मंदिर के पास पहुंची यहां पर प्रभातफेरी का जोरदार स्वागत किया गया। प्रभातफेरी में महिला मंडल अध्यक्ष शशी अरोरा, आकाशा अनेजा, सीमा जुनेजा, सुदेश ढींगरा, राज वर्मा, कंचन ग्रोवर, भूपेन्द्र अनेजा, सुरेश राजदेव सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। प्रभातफेरी के मंदिर पहुंचने के उपरान्त शास्त्री पुष्पेन्द्र द्वारा कार्तिक माह की कथा का श्रद्धालुओं को श्रवण करवाया गया।
प्रभातफेरी की वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-




