राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोतवाली गदरपुर में गोष्ठी का आयोजन, एकता परेड-2026 का दिखाया गया सजीव प्रसारण
(पुलिस एंड मीडिया, गदरपुर)
गदरपुर। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड, देहरादून के निर्देशानुसार 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कोतवाली गदरपुर परिसर में विशेष गोष्ठी एवं सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता परेड-2026 का सजीव (लाइव) प्रसारण उपस्थित नागरिकों को दिखाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी तथा नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी देते हुए इनसे बचाव के लिए जागरूकता संदेश दिया गया। गोष्ठी में गदरपुर थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, वार्ड सदस्यों एवं विभिन्न ग्रामों के ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कोतवाली गदरपुर से उपस्थित पुलिस अधिकारी प्रभारी निरीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह बृजवाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री मदन सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, उपनिरीक्षक श्री संजय बोरा, उपनिरीक्षक श्री मनोज पांडे, उपनिरीक्षक श्री मोहन बोरा, उपनिरीक्षक श्री विजय कुमार, महिला उपनिरीक्षक श्रीमती मेघा शर्मा, इसके अतिरिक्त थाना गदरपुर का समस्त पुलिस बल भी कार्यक्रम में मौजूद रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नागरिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, सुरक्षा एवं संप्रभुता को बनाए रखने तथा देश की एकजुटता के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।




